फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration by forming human chain in AMU

AMU: अमुवि कर्मचारी ने फांसी का फंदा डालकर किया इंतजामिया का विरोध, मानव श्रंखला बनाकर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Nov 2023 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:23 PM IST
सार

कर्मचारियों ने एएमयू प्रशासन जनाजा निकालकर प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों ने बताया कि गैर मानवता के विरुद्ध मानवता की शृंखला बनाकर मानवता का संदेश दिया है। 10 सूत्री मांगों को लेकर 29 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एएमयू प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने आकर हमारी समस्याओं के बारे में नहीं पूछा।

विज्ञापन
Demonstration by forming human chain in AMU
मानव श्रंखला बनाकर विरोध जताते एएमयू के कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

विभिन्न मांगों को लेकर एएमयू कर्मचारियों ने मानव शृंखला के जरिये प्रदर्शन किया। एक कर्मचारी ने गले में फांसी का फंदा डालकर एएमयू प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। मांगें न मानने पर काम बंद हड़ताल करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने स्थाई, अस्थाई और दैनिक भत्ताभोगी कर्मचारी धरना दे रहे हैं। शनिवार को डक पॉन्ड से धरना स्थल तक मानव शृंखला बनाकर कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया।कर्मचारियों ने एएमयू प्रशासन जनाजा निकालकर प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों ने बताया कि गैर मानवता के विरुद्ध मानवता की शृंखला बनाकर मानवता का संदेश दिया है। 
विज्ञापन


10 सूत्री मांगों को लेकर 29 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एएमयू प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने आकर हमारी समस्याओं के बारे में नहीं पूछा। एएमयू इंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष मोहम्मद अमजद ने कहा कि एएमयू प्रशासन गलत व्यवहार कर रहा है। प्रशासन नकारा है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर मंथन चल रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान निकलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed