फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demonstration against not getting relaxation in age limit

कांस्टेबल भर्ती: आयु सीमा में छूट न मिलने पर किया प्रदर्शन, भर्ती बोर्ड के विरोध में हुई नारेबाजी

Tue, 26 Dec 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 26 Dec 2023 01:02 AM IST
सार

अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती बोर्ड के विरोध में नारेबाजी की। युवाओं ने जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Demonstration against not getting relaxation in age limit
कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते पुलिस में शामिल हुए युवा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई 60 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती में आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थियों ने 25 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट बंद होने के चलते युवा भाजपा जिला कार्यालय पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती बोर्ड के विरोध में नारेबाजी की। युवाओं ने जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


युवाओं का कहना था कि सरकार ने पांच साल बाद भर्ती निकाली हैं। इसमें आयु सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है। इस कारण इसकी तैयारी कर रहे ज्यादातर युवा उम्र की निर्धारित सीमा को पार कर चुके हैं। इनको इस भर्ती में आयु सीमा में दो से तीन वर्ष की छूट मिलनी चाहिए। इसके बाद अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में युवाओं ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मांग की। युवाओं को उनकी बात आलाकमान तक पहुंचाने का आश्वासन देकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed