{"_id":"675de7d620c7d21fc6044818","slug":"demonstrated-on-the-problem-of-farmers-and-laborers-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100880-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- किसानों के साथ सरकार कर रही दुश्मन सा बर्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- किसानों के साथ सरकार कर रही दुश्मन सा बर्ताव
Sun, 15 Dec 2024 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:48 AM IST
सार
भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौ. नवाब सिंह ने कहा केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। किसान जब भी सरकार को खेती की समस्या बताने दिल्ली जाते हैं तो उनके साथ दुश्मन जैसा बर्ताव किया जाता है।
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : आयोजक
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं 14 दिसंबर को गांव नगला खंजी में किसान-मजदूरों की समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौ. नवाब सिंह ने कहा किसान-मजदूरों को अपने उत्पादों की लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। किसान जब भी सरकार को खेती की समस्या बताने दिल्ली जाते हैं तो उनके साथ दुश्मन जैसा बर्ताव किया जाता है।
विज्ञापन
कहा कि जब तक डाॅ. स्वामीनाथन आयोग की संस्तुति के आधार पर किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिलेगा तब तक किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होगी। प्रदर्शन करने वालों में भागीरथ सिंह, हरवीर सिंह, रामगोपाल यादव, सूबेदार सिंह, विजयपाल सिंह, नीरज कुमार सिंह, श्रीपाल सिंह, अनार सिंह, तिलक सिंह, लाखन सिंह, अंशुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन