फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   demise of four time mp from aligarh sheela gautam in delhi

अलीगढ़ से भाजपा की चार बार सांसद रहीं शीला गौतम का निधन

Sun, 09 Jun 2019 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
demise of four time mp from aligarh sheela gautam in delhi
sheela gautam - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार सांसद रहीं शीला गौतम का शनिवार की शाम को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीटयूट दिल्ली दक्षिण में शनिवार की शाम साढ़े आठ बजे आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


वह पिछले कई दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से बीमार से ग्रसित थीं। उनके पुत्र राहुल गौतम ने बताया कि तकरीबन 15 दिन से वह दिल्ली के उक्त अस्तपाल में भर्ती थीं और उनका इलाज जारी था। मूल रूप से गभाना तहसील गांव के वीरपुरा की निवासी शीला गौतम के पिता मोहन लाल गौतम संविधान निमात्री सभा के वरिष्ठ सभा में शामिल थे। 
विज्ञापन


अलीगढ़ में उनके नाम पर ही मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय और और अन्य संस्थाओं के नाम रखे गए हैं। वह देश विदेश की प्रतिष्ठित स्लीपवैल गद्दों की कंपनी शीला फोर्म्स लिमिटेड की संस्थापक थीं जिसका टर्नओवर वर्तमान में कई करोड़ रुपये का है। इस कंपनी का आस्ट्रेलिया में भी कारोबार है। वह अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र की 1991 से 2004 तक लगातार तेरह साल तक सांसद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ब्स की अरबपति महिलाओं की सूची में मिला था स्थान

फोर्ब्स मैगजीन ने 2018 की सूची में 119 अरबपति भारतीयों की सूची में भारत की आठ महिलाओं ने अपनी जगह बनाई थी। इसमें अलीगढ़ की पूर्व सांसद शीला गौतम का नाम भी शामिल किया था। भारतीय महिलाओं में सावित्री जिंदल, किरण मजूमदार शॉ, स्मिता कृष्णा गोदरेज, लीना तिवारी, अनु आगा, शीला गौतम और मधु कपूर के नाम शामिल किए गए थे। 


शीला गौतम देश की आठ महिलाओं में सातवें नंबर पर शामिल थीं। दुनिया की रैंकिंग में शीला गौतम 1999 नंबर पर थीं,  इनकी कुल संपत्ति 1.01 अरब डॉलर बताई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed