फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demanded two lakhs in the name of getting possession of land Lekhpal suspended

Aligarh News: जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर मांगे दो लाख, सीएम से शिकायत के बाद लेखपाल निलंबित

Sat, 04 Mar 2023 08:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 08:53 AM IST
सार

पीड़िता ने लेखपाल की शिकायत लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में की थी। गभाना के एसडीएम ने जांच में प्रथमदृष्टया दोषी मिले आरोपी लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Demanded two lakhs in the name of getting possession of land Lekhpal suspended
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गभाना तहसील क्षेत्र के कस्बा बरौली में एक महिला की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने के नाम पर हल्का लेखपाल के दो लाख रुपये लेने के आरोप में लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में की थी। एसडीएम ने जांच में प्रथमदृष्टया दोषी मिले आरोपी लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। बरौली निवासी केला देवी की जमीन पर पड़ोसी अशोक शर्मा ने कब्जा कर रखा था। केला देवी ने इसकी शिकायत हल्का लेखपाल से लेकर तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अफसरों से की। 
विज्ञापन


इसके बाद भी जमीन से न कब्जा हटाया गया और न ही उसकी कोई सुनवाई ही हो सकी। ऐसे में पीड़िता इधर से उधर चक्कर काटती रही। कहीं से उसे राहत न मिली तो वह लखनऊ में जनता दरबार में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पीड़ा सुनायी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसकी जांच करायी गई। जांच में केला देवी के आरोप सही पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल गुरकेश बाबू प्रथमदृष्टया जांच में रुपये लेने की बात स्पष्ट हुई है। जिसके आधार पर आरोपी लेखपाल गुरकेश बाबू को निलंबित कर उसे रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से भी संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed