{"_id":"67cdf86cb23cf13796079da9","slug":"demanded-compensation-for-increased-circle-rate-by-taking-out-tractor-rally-aligarh-news-c-2-1-ald1025-625173-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर रैली निकालकर मांगा बढ़े सर्किल रेट का मुआवजा, किसानों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर रैली निकालकर मांगा बढ़े सर्किल रेट का मुआवजा, किसानों ने की पंचायत
Mon, 10 Mar 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:52 AM IST
सार
रैली में ट्रैक्टर के साथ ही कम्बाइंड मशीन पर सवार होकर किसान क्षेत्र में घूमे। महापंचायत में 13 वर्षों से लंबित सर्किल रेट को बढ़ाने पर किसानों ने जोर दिया।
विज्ञापन
बढ़े सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण में बढ़े सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे किसानों ने 9 मार्च को ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके बाद उसरह में चल रहे धरना स्थल पर पंचायत की।
विज्ञापन
रैली में ट्रैक्टर के साथ ही कम्बाइंड मशीन पर सवार होकर किसान क्षेत्र में घूमे। महापंचायत में 13 वर्षों से लंबित सर्किल रेट को बढ़ाने पर किसानों ने जोर दिया। कल्याण सिंह प्रधान उसरह, चौधरी कुलदीप सिंह भोली, कुशलपाल मास्टर एवं मनवीर सिंह उर्फ मन्नू आदि ने संबोधित किया। वहीं 9 मार्च को सातवें दिन धरने की अध्यक्षता सोबकरन सिंह व संचालन गौरीशंकर शर्मा खंडेहा ने की।
विज्ञापन
इस दौरान सुंदर सिंह बाल्यान जिलाध्यक्ष भाकियू, चौधरी रमेश कुमार, जितेंद्र प्रधान जिलाध्यक्ष किसान एकता संघ, रोबिन चौधरी, सत्यवीर सिंह, संजय दिवाकर एडवोकेट आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन