{"_id":"6a20976a2ac9dd324e05248b","slug":"demand-to-start-adj-court-in-atrauli-aligarh-news-c-108-1-atl1001-104253-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली में एडीजे न्यायालय शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली में एडीजे न्यायालय शुरू करने की मांग
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) न्यायालय में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर कोर्ट का संचालन शुरू कराने की मांग अतरौली में अधिवक्ताओं ने तेज कर दी है।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत ने बताया कि अतरौली तहसील क्षेत्र के छह थानों से जुड़े वादों की सुनवाई के लिए लोगों को अलीगढ़ जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मार्च 2025 में अतरौली में एडीजे न्यायालय स्थापित करने के आदेश जारी किए गए थे।
इसके बाद अवस्थापना उप-समिति, जनपद न्यायालय अलीगढ़ के अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने लोक निर्माण विभाग से न्यायालय भवन के लंबवत विस्तार की संभावना, बाउंड्रीवॉल के सीमांकन और परिसर के ले-आउट प्लान की रिपोर्ट मांगी थी। आवश्यक रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दिया गया। राजपूत ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अतरौली में एडीजे कोर्ट की अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय शुरू कराने और भूमि उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।