फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand for subsidy on potatoes to farmers

Aligarh News: किसानों को आलू पर सब्सिडी देने की मांग

Sun, 29 Mar 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for subsidy on potatoes to farmers
तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी - फोटो : samvad
भाकियू हरपाल गुट ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर आलू की फसल करने वाले किसानों की समस्याओं को उठाया और तहसीलदार राजेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की कि आलू की फसल करने वाले किसानों को सब्सिडी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि इस बार आलू के भाव गिरने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों को राहत देने के लिए प्रति क्विंटल 500 रुपये की सब्सिडी दी जाए और आलू की सरकारी खरीद का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 25 वर्षों से खराब पड़ी सड़कों को दुरुस्त करने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन


भाकियू नेता चौधरी हरपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक अप्रैल से जिला मुख्यालयों पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान जसवंत राजपूत, उदयवीर सिंह, ओमप्रकाश राजपूत, संत हरियानंद, यादराम, सत्यदेव शर्मा, अमरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed