{"_id":"600c823e8ebc3e32ae3945e6","slug":"demand-for-road-before-marriage-city-office-news-ali254544155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की करिश्मा को कन्यादान में मिली सड़क, 3.98 लाख का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की करिश्मा को कन्यादान में मिली सड़क, 3.98 लाख का प्रस्ताव तैयार
Sun, 24 Jan 2021 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
डीएम से गुहार लगाती करिश्मा...
- फोटो : अमर उजाला
इगलास तहसील के गांव चूरा नगला की करिश्मा की फरियाद रंग लाई है। उनकी शादी से पहले डीएम ने कन्यादान में सड़क देने के वायदे पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को गांव में बीडीओ पंकज यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने 150 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 3.98 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही टेंडर कराकर सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। गांव के लोग भी करिश्मा के इस प्रयास से खुश हैं।
विज्ञापन
इगलास तहसील के गांव चूरा नगला की रहने वाली 25 वर्षीय करिश्मा पुत्री विशंबर सिंह बीएड डिग्री धारक है। करिश्मा शुक्रवार को डीएम के पास पहुंचीं। उन्होंने ने बताया कि पिता ने उनका रिश्ता रामघाट रोड, पीएसी के पास रहने वाले युवक से तय किया है।
विज्ञापन
शादी 27 फरवरी को है। मगर, गांव की सड़क 20 साल से टूटी पड़ी है। पोखर का पानी भरा रहता है। पिता की तमन्ना है कि बेटी की डोली घर की दहलीज से ही उठे। मगर, उक्त बदहाल सड़क से बरात घर की दहलीज तक आना संभव नहीं है।
उसने अपने कन्यादान में डीएम से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की थी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि करिश्मा से वायदा किया था कि उसकी शादी से पहले सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। इस दिशा में काम शुरू हो गया है।