{"_id":"66a6e074ace355d4f10876a4","slug":"demand-for-additional-district-and-sessions-court-in-atrauli-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101278-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग, एडीएम प्रशासन को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग, एडीएम प्रशासन को दिया ज्ञापन
Mon, 29 Jul 2024 05:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:51 AM IST
सार
ज्ञापन में कहा गया है कि वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की अतरौली में जरूरत है। एडीएम ने उन्हें समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता चंद्रशेखर राजपूत
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दि सिविल बार एसोसिएशन ने अतरौली में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की अतरौली में जरूरत है। एडीएम ने उन्हें समाधान का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि मौजूदा समय में सिविल कोर्ट अतरौली में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर का स्थान नहीं है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
सिविल कोर्ट स्थापना के समय से ही वकील रामघाट रोड के किनारे खाली पड़ी जगह में बैठकर न्यायिक कार्य में योगदान दे रहे हैं। रामघाट रोड पर वाहन की स्पीड की सीमा का संकेतक न होने से आए दिन हादसे होते हैं। उन्होंने वकीलों के लिए चेंबर बनवाने की भी मांग की।
विज्ञापन