फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand for action on OSD of Yamuna Expressway Authority

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के ओएसडी पर कार्रवाई की मांग

Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for action on OSD of Yamuna Expressway Authority
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार पर कार्रवाई की गांव हरजीगढ़ी उर्फ सूरजमल निवासी पूर्व प्रधान संजय ने कार्रवाई की मांग की है। कहा कि आठ जून तक ओएसडी पर कार्रवाई न हुई तो वह परिवार सहित टप्पल थाने में आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


22 मई को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार ने नेतृत्व में टप्पल क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक अवैध/अनाधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर चला था। इस दौरान लोगों ने विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की थी। पूर्व प्रधान संजय ने ओएसडी शैलेंद्र कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। टप्पल थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी बाबत 29 मई को टप्पल इंटरचेंज पर किसानों की पंचायत भी हुई थी, जिसमें अधिकारियों ने आठ जून तक का समय मांगा था।
विज्ञापन


सोमवार को पुन: पूर्व प्रधान संजय ने भाकियू पदाधिकारियों की मौजूदगी में टप्पल थाना पुलिस को पत्र देकर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार पर कार्रवाई की मांग की है। थाने के उपनिरीक्षक महेश कुमार ने शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed