फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand: Beautify Rajiv Chowk by installing railings

मांग : रेलिंग लगवाकर राजीव चौक का कराएं सुंदरीकरण

Mon, 11 May 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 11 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Demand: Beautify Rajiv Chowk by installing railings
छर्रा अड्डा स्थित राजीव चौक  - फोटो : samvad
कस्बे के छर्रा अड्डा स्थित राजीव चौक का सुंदरीकरण कराने की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा वेदांत गौड़ ने प्रशासन को पत्र लिखा है। कहा कि चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल के आसपास पहले की तरह रेलिंग और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा कि राजीव चौक अतरौली का एक प्रमुख चौराहा है। यहां बना पार्क कभी लोगों के बैठने, टहलने और बच्चों के खेलने का स्थान हुआ करता था। रखरखाव के अभाव में पार्क की रेलिंग टूट गई, जिसे सही कराने की जगह नगर पालिका ने हटवा दिया।
विज्ञापन

कहा कि पार्क में टूटे पाथवे की मरम्मत, पौधरोपण और सफाई व्यवस्था कराई जाए। ऐसा न होने पर आंदोलन भी किया जा सकता है। वहीं पूर्व चेयरपर्सन साजिदा बेगम, कांग्रेस नेता बच्चन बाबू गुप्ता, चौधरी जयपाल सिंह ने भी इस मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के निर्माण प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि महापुरुषों के नाम पर बने पार्कों के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। राजीव चौक का कुछ समय पहले ही सुंदरीकरण कराया गया है। और भी जो भी कमियां रह गई होंगी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें भी सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed