फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delhi youth dies during treatment

Aligarh News: दिल्ली के युवक की इलाज के दौरान मौत, मिला था बेहोश

Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST
सार

पश्चिमी दिल्ली निवासी मोहन यादव 24 नवंबर की देर शाम दस बजे आनंद विहार से थाना गंगीरी के गांव बिलौना निवासी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था। 25 नवंबर की सुबह सात बजे के करीब लोगों ने मोहन यादव को बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Delhi youth dies during treatment
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिले दिल्ली के एक युवक की छर्रा के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से कासंगज जाने वाली बस में बैठा था।

विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली निवासी मोहन यादव (40) पुत्र नवल सिंह 24 नवंबर की देर शाम दस बजे आनंद विहार से थाना गंगीरी के गांव बिलौना निवासी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था। 25 नवंबर की सुबह सात बजे के करीब लोगों ने मोहन यादव को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोहन को इलाज के लिए एंबुलेंस से छर्रा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मोहन की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहन के दोस्त सतेंद्र सिंह ने बताया कि वह मेरी शादी में शामिल होने आ रहा था। उसका मोबाइल आनंद विहार बस अड्डे पर चोरी हो गया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मोहन यादव नशे में बेहोश था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed