फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence Corridor : Lease rent should be given exemption till the problems are resolved

डिफेंस कॉरिडोर : समस्याएं दूर होने तक लीज रेंट में दी जाए छूट

Mon, 12 Sep 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Defence Corridor :  Lease rent should be given exemption till the problems are resolved
सेमिनार में रफ़म सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष नवनीत वार्ष्णेय और फिम मेंबर ललेश सक्सेना। - फोटो : CITY OFFICE
डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में निर्माण शुरू कराने से जा रहे निवेशकों ने सीईओ से मुलाकात कर समस्याएं दूर होने और सुविधाएं पूरी होने तक लीज रेंट में छूट की मांग रखी है। कहा कि सुविधाएं पूरी होने तक वहां निर्माण कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही है। सबसे बड़ी समस्या वहां आवारा पशुओं की है। कॉरिडोर परिसर की बाउंड्रीवाल न होने के कारण आवारा पशु निर्माण में बाधक बन रहे हैं। इधर, नित्या क्रियेशन ने अपना नक्शा जमा करा दिया है। वह जल्द निर्माण शुरू कराएंगे और आधा दर्जन निवेशक जल्द नक्शा आवेदन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

लखनऊ में रविवार को दा इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर (इंडिया) की ओर से डेवलपिंग डिफेन्स एंड एयरो स्पेस मैन्युफैक्चरिंग पर सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर के निवेशक भी शामिल हुए। इस दौरान डिफेंस कॉरिडोर के उपकरणों के निर्माण पर चर्चा के बाद अलीगढ़ के निवेशकों व एफआईएम के पदाधिकारियों ने सीईओ अरविंद कुमार को समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

निवेशक मुकेश जैन, नवनीत कुमार वार्ष्णेय व ललेश सक्सेना ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर में संपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं हैं। ऐसे में लीज रेंट न लिया जाए, अभी तक लीज रेंट 2.5 फीसदी है। यह अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से ज्यादा है। निर्माण शुरू होने से पहले इसका भुगतान करना पड़ रहा है। इस पर छूट दी जाए। लीज रेंट से संबंधी करार जल्द पूरे किए जाएं और बाउंड्रीवाल, विद्युत कनेक्शन देने काम शुरू किया जाए ताकि आवारा जानवरों की समस्या का निस्तारण हो सके। इस पर उन्हें भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अब तक वहां दो उद्यमों का निर्माण शुरू हुआ है। रविवार को नित्या क्रियेशन ने अपना नक्शा यूपीडा में जमा कर दिया है। उनका निर्माण भी जल्द शुरू होने के संकेत हैं। बाकी आधा दर्जन अन्य निवेशक भी नक्शा आवेदन करने की तैयारी में हैं। इस दौरान सीईओ को अलीगढ़ आकर वर्तमान स्थिति देखने के लिए भी अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed