{"_id":"60ff00cb8ebc3e58694ac7b0","slug":"defence-corridor-10-hectares-land-marked-in-kirathpur-neevna-city-office-news-ali269114251","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉरिडोर : कीरथपुर नीवना में 10 हेक्टेयर जमीन और चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉरिडोर : कीरथपुर नीवना में 10 हेक्टेयर जमीन और चिह्नित
विज्ञापन
खैर के अंडला में रक्षा संबंधी उपकरण बनाने की फैक्टरी के तौर पर बसाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए जिला प्रशासन ने 10 हेक्टेयर जमीन और चिह्नित कर ली है। इस जमीन को अंडला से सटे लोधा ब्लाक के गांव कीरथपुर नीवना में तलाशा गया है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा ने इसको लेकर यूपीडा को जमीन की सहमति/अनुमति का प्रस्ताव भेजा है। इससे पूर्व पिछले हफ्ते ही प्रशासन ने करसुआ में 1.041 हेक्टेयर भूमि और क्रय करने का मसौदा तैयार किया था। यह भूमि छह किसानों की है। इसे 2.81 करोड़ में खरीदना तय हुआ था। अभी तक डिफेंस कॉरिडोर नेड-1 के लिए अलीगढ़ के अंडला में 96 हेक्टेयर से अधिक जमीन जिला प्रशासन ने यूपीडा के नाम कराई है। इस जमीन का आवंटन भी कंपनियों को शुरू हो गया है। शासन की मंशा के अनुसार प्रशासन अलीगढ़ नेड को 200 हेक्टेयर में बसाने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। इसी प्रक्रिया के लिए यह भूमि चिह्नित की जा रही है।
खैर के अंडला क्षेत्र में विकसित होने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर का भौतिक निरीक्षण अपर मुख्य सचिव गृह व यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी व उनकी टीम द्वारा पिछले साल ही किया जा चुका है। इस कॉरिडोर के जरिये जिले में विकास व रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। इसमें ढाई हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। सब कुछ ठीक रहा तो सितंबर में इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है। प्रशासन जितनी भी जमीन चिह्नित करके यूपीडा को दे रहा है। उस जमीन के बदले उसके मालिक को सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा दिया जा रहा है। इस जमीन को यूपीडा के जरिये उद्योगपतियों को आवंटित किया जा रहा है। जैसे ही उद्योगपति यहां पर रक्षा उपकरण बनाने की फैक्टरी स्थापित कर देंगे। स्थानीय युवाओं के पास रोजगार के बेहतर अवसर होंगे। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा के मुताबिक डिफेंस कॉरिडोर के लिए 10 हेक्टेयर जमीन और चिह्नित कर ली है। जमीन अंडला से सटे लोधा ब्लाक के गांव कीरथपुर नीवना में है। यूपीडा को जमीन की सहमति/अनुमति का प्रस्ताव भेजा है।