{"_id":"6282a38de783db2c987135fd","slug":"defects-in-dpr-of-ramghat-kalyan-road-aligarh-news-ali2917057141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रामघाट-कल्याण मार्ग की डीपीआर में खामियां, शासन ने लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रामघाट-कल्याण मार्ग की डीपीआर में खामियां, शासन ने लौटाई
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर लगा रामघाट कल्याण मार्ग का बोर्ड।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने रामघाट-कल्याण मार्ग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में आपत्ति लगा दी है, जिन कमियों को बताकर डीपीआर वापस की गई है, उनको सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और उनकी टीम जुटी हुई है। पिछले साल 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ से रामघाट तक 44 किलोमीटर लंबी सड़क को उनके नाम पर फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था और करीब चार महीने पहले डीपीआर शासन को भेज दी गई थी।
प्रदेश सकार की मंशा थी कि इस रोड का निर्माण मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले करा लिया जाए, लेकिन डीपीआर को लेकर जिस तरह की देरी हो रही है, उससे साफ हो गया है कि निर्धारित समय तक निर्माण संभव नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन पुलों के निर्माण में ही दो साल लग जाएंगे। इसके अलावा, मार्ग में 14 छोटी पुलिया भी शामिल हैं। जरगवां से बाईपास निकालने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण या फिर आपसी समझौते के अनुसार लेना होगा। इन सभी में कम से कम दो साल लगेंगे। डिवाइडर और सड़क निर्माण में भी अतिरिक्त समय लगेगा।
ये है स्थिति
रामघाट-कल्याण मार्ग की लंबाई 44 किलोमीटर, दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ी होगी सड़क, बीच में 2.5 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा। तीन बड़े पुल और 14 पुलिया का निर्माण होगा। दो स्थानों पर ट्रक लेन का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
शासन स्तर से आपत्ति आने के बाद अब नए सिरे से डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे जल्द पूरा करके शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। --- एमएच सिद्दीकी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
अलीगढ़-गाजियाबाद तक हाईवे की डीपीआर बनाएगी एलएनटी कंपनी
अलीगढ़। अलीगढ़-गाजियाबाद फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन बनाने की जिम्मेदारी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) को सौंपी गई है। यह कंपनी दो महीने के अंदर डीपीआर बनाकर केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन मंत्रालय को सौंप देगी। इसके बाद इसका निर्माण कराने की योजना है। निर्माण से पहले सर्वे करा लिया गया है। नेशनल हाईवे अथारिटी के परियोजना प्रबंधक पीपी सिंह का कहना है कि इस हाईवे को सिक्सलेन बनाने का काम अगले साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग का नए सिरे से निर्माण प्रस्तावित होने के कारण मरम्मत पर धनराशि खर्च नहीं की गई थी। ब्यूरो
सितंबर तक तैयार होगी अलीगढ़-सिंकदराराऊ रोड
इसी साल सितंबर तक अलीगढ़ से सिकंदराराऊ के बीच सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद इस मार्ग पर अकराबाद के पास टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। फिलहाल, सड़क निर्माण को पूरा कराने के साथ-साथ टोल प्लाजा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पीपी सिंह के अनुसार, एटा और मैनपुरी के बीच सड़क तैयार हो गई है और वहां जाने और आने वालों से टोल की वसूली की जा रही है। ब्यूरो