फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deepti Singh empowered 22,000 girls with Taekwondo

Aligarh News: दीप्ति सिंह ने 22 हजार बेटियों को ताइक्वांडो से बनाया आत्मनिर्भर

Sun, 24 May 2026 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Deepti Singh empowered 22,000 girls with Taekwondo
मेडक के साथ दीप्ति  सिंह। संवाद
दीप्ति सिंह बेटियों को आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाकर सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। वह आज अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। अलीगढ़ रत्न से सम्मानित दीप्ति 2014 से अब तक 22 हजार बेटियों को निशुल्क ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बना चुकी हैं।
विज्ञापन

ब्लैक बेल्ट धारक दीप्ति ने वर्ष 2010 में प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। वर्ष 2013 में उन्होंने ब्लैक बेल्ट हासिल की। उन्होंने कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाई। इसके बाद उन्होंने भूटान और देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

दीप्ति अब तक 22 हजार से अधिक छात्राओं को ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। वर्तमान में वह अपनी टीम के साथ कई शिक्षण संस्थानों में नियमित प्रशिक्षण दे रही हैं। राष्ट्रीय प्रशिक्षिका एवं राष्ट्रीय रेफरी के रूप में उनकी डॉक्यूमेंट्री डीडी नेशनल पर प्रसारित हो चुकी है। वर्ष 2017 में छात्राओं की असामाजिक तत्वों से रक्षा में साहसिक भूमिका निभाने पर उन्हें अलीगढ़ रत्न सम्मान से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed