फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   decreasing speed: 571 samples examined in last 4 days, only two positive

घट रही रफ्तार : पिछले 4 दिन में 571 सैंपल की जांच, सिर्फ दो पॉजिटिव

Sun, 19 Apr 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
decreasing speed: 571 samples examined in last 4 days, only two positive
कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में अब कुछ कमी दर्ज की जा रही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले 4 दिनों में 571 सैंपल की जांच की गई, जिसमें मात्र दो पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। ताजा एक केस संभल का प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल 142 सैंपल की जांच की गई, जिसमें एक पॉजिटिव केस संभल का दर्ज किया गया। पिछले 4 दिन में दूसरा पॉजिटिव केस बुलंदशहर के शिकारपुर का है। इस तरह तब तक 2661 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में आ चुके हैं, जिसमें 82 केस पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं। पिछले 4 दिन में सिर्फ 2 पॉजिटिव कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं। अब अलीगढ़ का कोई भी केस पॉजिटिव नहीं है।
विज्ञापन

एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि अब जो पॉजिटिव केसों की संख्या हमारे सामने है, उसके मुताबिक सबसे अधिक नोएडा के 57, रामपुर के सात, हाथरस के चार, मथुरा के चार, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के तीन, आगरा का एक, बदायूं का एक, मुरादाबाद का एक और एक मामला संभल का भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर किदवई कहते हैं कि पहले जिस तरह पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, पिछले 4 दिनों में उसमें भारी गिरावट आई है। 4 दिनों में सिर्फ 2 केस पॉजिटिव आए, जबकि 571 सैंपल की जांच की गई है। यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है लॉकडाउन की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण की चेन ब्रेक करने में इसको कामयाबी के रूप में देखा जा सकता है। संक्रमण का दायरा सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed