फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   decline in the number of goats in Aligarh

AMU: अलीगढ़ में बकरे-बकरियों की तादाद में गिरावट, वजह तलाशेंगे एएमयू शिक्षक

Mon, 03 Apr 2023 04:42 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ् Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 04:42 AM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भूगोल विभाग के प्रो. निजामुद्दीन खान को जिले में बकरे-बकरियों की तादाद में गिरावट की वजह तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
decline in the number of goats in Aligarh
बकरी

विस्तार

अलीगढ़ जिले में बकरे-बकरियों की तादाद में गिरावट आई है। एक पशुगणना से दूसरी पशुगणना में करीब 36 हजार बकरे-बकरियां कम हुए हैं। इसकी वजह तलाशने की जिम्मेदारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भूगोल विभाग के प्रो. निजामुद्दीन खान को सौंपी गई है। शोध के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से उन्हें 10 लाख रुपये मिले हैं। 

विज्ञापन


शोध परियोजना दो साल की होग। परियोजना बकरी पालन के माध्यम से रोजगार सृजन की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। बकरी पालन एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर किसान किस प्रकार अपनी अतिरिक्त आय बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन


एक लाख से ज्यादा बकरे-बकरियां 
जिले में 1,36,507 में बकरे-बकरियां हैं। 19वीं पशु गणना के आधार पर एक लाख 73 हजार 119 बकरे-बकरियां थीं, जबकि 20वीं पशुगणना के आधार पर एक लाख 36 हजार 507 बकरे-बकरियां हैं। पिछली पशुगणना के हिसाब से बकरे-बकरियों की संख्या में गिरावट आई है। पांच साल में पशुगणना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध के केंद्र बिंदु

  • वर्तमान में बकरियों की संख्या और पिछले दो दशकों के दौरान विकास दर का आकलन करना।
  • जिले में बकरी पालन एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड में कैसे भिन्न है।
  • जो बकरी पालन में लिंगवार, भूमि आकारवार, शिक्षा स्तर-वार शामिल हैं।
  • बकरी पालन और इससे जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आय सृजन और रोजगार का स्तर।
  • जिले में बकरी पालन के आधुनिकीकरण, व्यवसायीकरण को समझने के लिए।
  • फसल और डेयरी, पोल्ट्री और मछली पालन गतिविधियों के एकीकरण के साथ आधुनिक कृषि प्रणाली के लिए बाजार की संभावनाओं और नए रास्ते तलाशें।
  • महिलाओं, शिक्षित बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्थानीय रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बकरी-डेयरी और फसल एकीकृत मॉडल के लिए एक मॉडल तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed