फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Decision regarding opening of AMU could not be made

छात्रों ने एएमयू को पूरी तरह खोलने की उठाई मांग, कहा- ऑनलाइन पढ़ाई में हो रही काफी दिक्कत

Mon, 08 Feb 2021 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Decision regarding opening of AMU could not be made
एएमयू - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को छात्रों के लिए खोले जाने के संबंध में रविवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विचार विमर्श किया गया। लेकिन इस दिशा में सरकारी दिशानिर्देशों के अनुपालन में आ रही समस्याओं को देखते हुए फिलहाल विश्वविद्यालय खोलने के संबंध में निर्णय नहीं लिया गया है। यही बात एएमयू द्वारा संचालित स्कूलों के संबंध में भी बताई गई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को छात्रों के लिए पूरी तरह खोले जाने की मांग उठाई जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब विचार मंथन किया, तब पाया कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार की गाइडलाइन है कि छात्रावासों में कमरे शेयर नहीं किए जाएंगे। एक कमरे में एक छात्र रहेगा। इसके अलावा छात्रों को 14 दिन का पृथकावास पूरा करना होगा।
विज्ञापन


कक्षाओं में भी 50 फ़ीसदी की उपस्थिति के लिए निर्देशित किया गया है। इन निर्देशों का अनुपालन विश्वविद्यालय को कर पाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि एएमयू एक आवासीय विश्वविद्यालय है और हजारों छात्र यहां पर छात्रावास में रहते हैं। प्रत्येक छात्र के लिए अलग कमरा उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अलावा स्कूलों में भी छात्रावास की व्यवस्था रहती है। वहां भी हजारों छात्र रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इन बातों को देखते हुए फिलहाल विश्वविद्यालय को छात्रों के लिए पूरी तरह खोलने पर फैसला नहीं हो पाया है। हालांकि ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन को जारी रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed