फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Debate on Hindu Rashtra is possible only in Dharma Sansad : Swami Anand Swarup

धर्म संसद में ही हिंदू राष्ट्र पर बहस संभव : स्वामी आनंद स्वरूप

Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Debate on Hindu Rashtra is possible only in Dharma Sansad : Swami Anand Swarup
पत्रकारों से वार्ता करते स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती। - फोटो : CITY OFFICE
शांभवी पीठाधीश्वर एवं धर्म संसद के संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में लोकसभा में हिंदू राष्ट्र पर बहस संभव नहीं है। वहां हिंदुओं के विपरीत वातावरण है। हिंदू राष्ट्र पर बहस के लिए धर्म संसद से बेहतर कोई अन्य विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

स्वामी आनंद सोमवार को नौरंगाबाद, बी दास कंपाउंड स्थित सनातन भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म संसद में पूर्ण लोकतंत्र है। जहां सभी संतों को बोलने की छूट है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उन्हीं विषयों को उठाया है, जिन विषयों को कांग्रेस ने उठाया था।
विज्ञापन

धर्म संसद में ही प्रश्न उठेेंगे कि हिंदुत्व की दिशा क्या होनी चाहिए। धर्म संसद विचारधारा की खुली सभा है। जिसमें स्वीकृति लेकर कोई अपनी बात कह सकता है। उन्हाेंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी और मोहन भागवत का हिंदुत्व हिंदुत्व है या हमारे धर्माचार्यों के विचारों से संबंधित तथ्य भी हिंदुत्व है। इस विषय पर भी धर्म संसद में चर्चा होती है। महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि अहिंसा हमारा परम धर्म है, लेकिन धर्म बचाने के लिए हिंसा करना भी हमारा सर्वोपरि धर्म है। हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए धार बदलनी पड़ेगी। जो लोग धर्म संसद का विरोध कर रहे हैं, वह हिंदू नहीं हैं। इस अवसर पर सागर सिंघु जी महाराज, कवि वेद प्रकाश, हरिशंकर शर्मा, राजीव भोला, शुभम अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed