{"_id":"5f2efff06940362e92525c1c","slug":"death-of-an-elderly-person-recovered-from-corona-59-new-infected-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कोरोना से उबरे बुजुर्ग की मौत, 59 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कोरोना से उबरे बुजुर्ग की मौत, 59 नए संक्रमित मिले
Sun, 09 Aug 2020 01:11 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को 72 वर्षीय बुजुर्ग की जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई। बुजुर्ग व उनका बेटा चार अगस्त को संक्रमित पाए थे। बुजुर्ग की शनिवार सुबह रिपोर्ट निगेटिव आ गई और शाम को मौत हो गई। इधर, शनिवार को 59 नये केसों की पुष्टि हुई। संक्रमितों में 42 पुरुष व 17 महिलाएं हैं। सासनी गेट इंस्पेक्टर सहित थाने के तीन कर्मचारी और क्वार्सी थाने का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 1988 हो गई है।
प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक संक्रमितों में दो लोग सिविल लाइंस इलाके, एक कनवरी गंज, आवास विकास सासनी गेट में तीन, सासनी गेट थाने में इंस्पेक्टर सहित तीन, चंदुआ इलाके में तीन, खामनपुर (अकराबाद) में छह, तालसपुर (लोधा) में एक, आईटीएम अस्थाई जेल में दो, बन्नादेवी में इलाके में दो, गोविंद नगर में दो, क्वार्सी थाने में एक कर्मचारी, सुरेंद्र नगर में चार, फायर बिग्रेड कालोनी, बन्नादेवी और अकराबाद में एक-ंएक, धनीपुर में एक, बारहद्वारी में एक, विष्णुपुरी में दो, ब्रज विहार में एक, इंड्रस्ट्रियल स्टेट में एक, सूरजपुर में एक, डोरी नगर में एक, नीलकंठ कालोनी में एक, बराय स्ट्रीट में एक, कावेरी वाटिका में एक, सरायगढ़ी में एक, मंजूरगढ़ी में एक, पनहेरा में एक, गोवली में एक, पिसावा में एक, नगला मसानी में एक, ल्हौरा में एक, बाबू नगर में दो, बेगमबाग में एक, जमालपुर में एक, सिकंदरपुर में एक, लेखराजपुर-नौरंगाबाद में एक-एक, जीवन ज्योति हॉस्पिटल में एक व दो अन्य संक्रमित शहर के ही रहे। इनके इलाके की जानकारी जुटाने में देर रात तक प्रशासन लगा रहा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने 59 मरीजों के कोरोना केस आने की पुष्टि की है।
कोरोना से सही बुजुर्ग की अस्थमा से मौत, घर में मचा कोहराम
कोरोना के नोडल अफसर व सीडीओ अनुनय झा व सीएमओ बीपी कल्याणी के मुताबिक जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग रॉयल होम्स में रहते थे। उनके साथ चार अगस्त को उनके बेटे की भी रिपोर्ट आई थी। मगर, सुबह उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उनकी हालत में देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनको अस्थमा की भी शिकायत थी। मरीज की मौत होने पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत शव को परिवार वालों को सौंपा गया। इधर, बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।