{"_id":"6519b37844176adbe40af837","slug":"death-of-a-convicted-prisoner-in-the-district-jail-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिला कारागार में सजाफ्ता बंदी की मौत, दुष्कर्म के आरोपों में काट रहा था सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिला कारागार में सजाफ्ता बंदी की मौत, दुष्कर्म के आरोपों में काट रहा था सजा
Sun, 01 Oct 2023 11:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:29 PM IST
सार
बन्नादेवी सारसौल के 50 वर्षीय कैलाश को पुलिस ने दो अप्रैल 2018 को जेल में दाखिल किया था। पिछले दिनों न्यायालय से उसे दुष्कर्म व पॉक्सो के मुकदमे में बीस वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। बंदी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित था।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिला कारागार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोपों में सजा काट रहे बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार था। उसका दीनदयाल से लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज तक में उपचार चल रहा था। दो दिन पहले तबियत बिगडऩे पर उसे मेडिकल कॉलेज भरती किया गया। जहां शनिवार को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक बृजेंद्र यादव के अनुसार बन्नादेवी सारसौल के 50 वर्षीय कैलाश को पुलिस ने दो अप्रैल 2018 को जेल में दाखिल किया था। पिछले दिनों न्यायालय से उसे दुष्कर्म व पॉक्सो के मुकदमे में बीस वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। बंदी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित था। जिसके चलते उसका मेडिकल कॉलेज व दीनदयाल अस्पताल में समय समय पर भरती कर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
पिछले दिनों फिर तबियत बिगडऩे पर उसे शुक्रवार शाम मेडिकल कॉलेज भरती कराया गया। जहां शनिवार देर शाम उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम आदि कराकर शव परिवार को सौंप दिया है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन