{"_id":"652d8effa244fd85bb06aaa6","slug":"death-due-to-fever-in-village-nongwan-aligarh-news-c-2-1-gur1003-236669-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नौगवां में बुखार का प्रकोप जारी, महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नौगवां में बुखार का प्रकोप जारी, महिला समेत तीन की मौत
Tue, 17 Oct 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:59 AM IST
सार
गांव की 36 साल की रामा देवी पत्नी फूलवारी सिंह की मौत बुखार के चलते छेरत में हो गई। उसका शव शाम को गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मृतका राजन श्री
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना गंगीरी के गांव नोंगवा में सोमवार को बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। जिनका शाम तक अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान सतीश चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह 70 साल की रेनुका देवी पत्नी कुंवर सहाय की मौत बुखार से हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद 34 साल की राजनश्री देवी पत्नी कल्यान सिंह की दिल्ली में मौत हो गई, बुखार आने के बाद वह दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। परिजन शव को दिल्ली से गांव लाए, इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गांव की 36 साल की रामा देवी पत्नी फूलवारी सिंह की मौत बुखार के चलते छेरत में हो गई। उसका शव शाम को गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया। सतीश यादव ने बताया कि अब तक एक माह के अंदर गांव में बुखार से करीब दस लोगों की मौत हो चुकी है, और एक दर्जन लोग बीमार हैं।
विज्ञापन