फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dealer point registration will start from Wednesday

अलीगढ़ः बुधवार से शुरू होगी डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

Tue, 07 Dec 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dealer point registration will start from Wednesday
परिवहन विभाग में बुधवार से नया बदलाव होने जा रहा है। अब ग्राहक पूरे प्रदेश में कहीं भी वाहन खरीदेंगे तो उसका नंबर आधार कार्ड पर अंकित पते के हिसाब से गृह जनपद का जारी होगा। जबकि अब वीआईपी नंबर वाहन से पहले खरीदना होगा। सोमवार को हाल ही के दिनों में बेचे गए वाहनों के पंजीकरण के लिए जेनरेट किए गए आवेदन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार तक हाल ही के दिनों में बेचे गए सभी वाहनों के पंजीयन संबंधी आवेदनों का निस्तारण सोमवार शाम तक किया गया। शेष बचे आवेदनों का निस्तारण भी जल्द हो जाएगा। बुधवार से नई डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू होगी। अब वाहन के खरीदने पर डीलर जैसे ही जानकारी पोर्टल पर डालेंगे। वैसे ही ऑटोमेटिक नंबर जारी हो जाएगा। वीआईपी नंबर चाहिए तो वाहन खरीदने से पहले लोगों को फैंसी नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वाहन खरीदने के बाद वीआईपी नंबर नहीं ले सकेंगे। इससे कई दिनों तक परिवहन विभाग कार्यालय में नंबर जारी होने की प्रक्रिया खत्म होगी और हाथों हाथ नंबर मिल जाया करेगा। अस्थायी नंबर की सुविधा खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed