{"_id":"576ee0b24f1c1bb40cb49825","slug":"deaf-mute-teenager-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
रेप की काोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर स्थित शमशान गृह स्थित मंदिर पर शनिवार देर शाम एक शर्मनाक घटनाक्रम के तहत मंदिर पर रहने वाले साधु ने एक मूक-बधिर किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश की। वह तो समय रहते पड़ोसियों की नजर पड़ गई और शोर मचाकर भागते साधु को घेरकर दबोच लिया। बाद में जमकर पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
किशनपुर में शमशान गृह के आसपास बस्ती है। शमशान गृह पर मंदिर में करीब 45 वर्षीय साधु भी रहता है। इसी बस्ती में एक मजदूर परिवार की 11 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची देर शाम घूमते हुए शमशान के बाहर पहुंच गई। जहां साधु ने उसे बातों में उलझाकर अंदर अपनी कोठरी में बैठा लिया। वह उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। तभी बस्ती में छतों पर टहल रहे कुछ लोगों की नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो साधु भागने लगा। बाद में पब्लिक ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। एसओ क्वार्सी विनोद यादव के अनुसार आरोपी हिरासत में है। दुष्कर्म की कोशिश की बात कही गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और बच्ची को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है।