फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deadly attack on BJP Mandal General Secretary

Aligarh News: भाजपा के मंडल महामंत्री पर जानलेवा हमला

Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJP Mandal General Secretary
गांव नगलिया बिजना निवासी भाजपा के जट्टारी मंडल के महामंत्री कुशलपाल सिंह उर्फ बाबा बीडीसी पर कृपालगढ़ी और नगलिया बिजना के बीच रास्ते पर हमला हुआ। लोहे की सरिया से उन्हें पीटा गया। लोगों के आने पर तमंचे से फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह गांव के मजरा कृपालगढ़ी में किसान गोष्ठी में शामिल होने के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक से लौट रहे थे। गांव कृपालगढ़ी और नगलिया बिजना के बीच दो या तीन बाइकों पर आए छह लोगों ने उन्हें सरियों से पीटा। इनमें से एक को वह पहचान गए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के भागने के बाद भाजपा नेता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाॅक्टरी परीक्षण और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल भेजा। पिसावा थाना प्रभारी रवि चंद्रावल ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता के साथ मारपीट और फायरिंग हुई है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई सहित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed