फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   deadbody of a minor girl missing since three days found near her house in Aligarh

अलीगढ़: घर के पास मिला खैर से अगवा मासूम का शव, तीन दिनों से थी लापता

Tue, 05 Oct 2021 06:11 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 Oct 2021 06:11 PM IST
सार

दंपती अपनी मासूम बेटी को साथ लेकर सोये थे। सुबह उठे तो देखा कि मासूम वहां से गायब है। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई थी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका था। इसी बीच बच्ची का शव घर के पास तकिया कब्रिस्तान के बाहर मिला है।

विज्ञापन
deadbody of a minor girl missing since three days found near her house in Aligarh
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के खैर कस्बे के मोहल्ला सराफा से तीन दिन से लापता मासूम का शव मंगलवार सुबह उसके घर के पास ही पड़ा हुआ मिला। घटना से इलाके में अफरा-तफरी व कोहराम का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। मालूम हो कि खैर के मोहल्ला सराफान का सत्यदेव मजदूरी करता है। शनिवार की रात वह पत्नी व दो साल की बेटी के साथ रामलीला देखने गया था। वापस घर आकर तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया और घर में बिजली कनेक्शन न होने की चलते छत पर सोने चले गये थे। 
विज्ञापन


दंपती अपनी मासूम बेटी को साथ लेकर सोये थे। सुबह उठे तो देखा कि मासूम वहां से गायब है। आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो आनन फानन अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मंगलवार सुबह बच्ची का शव घर के पास तकिया कब्रिस्तान के बाहर मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि तीन दिन से लापता बच्ची का शव मिला है। मामले में अभी जांच की जा रही है। कई पहलुओं को शामिल किया गया है। पहली नजर में मामला तंत्र मंत्र का भी लग रहा है। मगर तथ्य एकत्रित होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed