{"_id":"662fafd1def0f881fa08d113","slug":"dead-body-recovered-from-hathras-branch-canal-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाथरस ब्रांच नहर से बरामद हुआ शव, पांच दिन पुरानी बताई जा रही लाश, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाथरस ब्रांच नहर से बरामद हुआ शव, पांच दिन पुरानी बताई जा रही लाश, नहीं हुई शिनाख्त
Mon, 29 Apr 2024 08:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 08:04 PM IST
सार
गोंडा में श्याममढ़ी के करीब हाथरस ब्रांच नहर से एक शव मिला। शव पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। लंबाई सामान्य और रंग सांवला है। मटमैला और सफेद रंग के कपड़े शरीर पर थे। सिर पर पीछे चोट का निशान है। आंखें और जीभ बाहर निकली थी।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
29 अप्रैल की सुबह गांव श्याममढ़ी के करीब हाथरस ब्रांच नहर से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
29 अप्रैल सुबह करीब सात बजे नहर की ओर गए लोगों को शव नहर के पानी में उतराता नजर आया। इस पर उन्होंने सूचना दी तो इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंच गए। शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराना प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शव करीब पांच दिन पुराना है। लंबाई सामान्य और रंग सांवला है। मटमैला और सफेद रंग के कपड़े शरीर पर थे। सिर पर पीछे चोट का निशान है। आंखें और जीभ बाहर निकली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन