{"_id":"67a09f6c05dcee8f480279a9","slug":"dead-body-of-youth-found-in-bihari-colony-aligarh-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अवैध संबंधों में मजदूर की गला रेतकर हत्या, मुख्य आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अवैध संबंधों में मजदूर की गला रेतकर हत्या, मुख्य आरोपी पकड़ा
Mon, 03 Feb 2025 04:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 04:20 PM IST
सार
युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीन टीमें बनाईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। साथ ही मुख्य अभियुक्त को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
युवक का शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा इलाके में एक मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह रविवार शाम करीब छह बजे घर से घूमने निकला था। खून से लथपथ शव सोमवार को बिहारी नगर में खंडहरनुमा कमरे में मिला है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। फरार दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के इस्लाम नगर, भुजपुरा निवासी रहीस एक कारखाने में ढलाई मजदूरी का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी की बहन से अवैध संबंधों के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह इलाके के ही बिहारी नगर में एक प्लॉट में बने खंडहरनुमा कमरे में लोगों ने शव देखा तो वहां भीड़ जुट गई। आस-पास खून बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम आ गई। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान रहीस के रूप में की। प्रभारी एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि पुलिस ने हत्या में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें भी गठित की गईं।
विज्ञापन
पूछताछ में कबूला जुर्म, पहले भी हो चुका है विवाद
पूछताछ में मुख्य आरोपी इस्लाम नगर निवासी अब्दुल ने जुर्म कबूल कर लिया। अब्दुल ने बताया कि मृतक के उसकी बहन से संबंध थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हो चुका है। रविवार को भी उनमें विवाद हुआ था। इसी के बाद अब्दुल ने रहीस को शराब पीने के लिए बुलाया। वह रहीस को खंडहरनुमा कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दो लोग और भी थे। यहां तीनों ने मिलकर पहले शराब पी फिर नशे में ब्लेड की मदद से रहीस की गर्दन रेत दी।
ढलाई मजदूर रहीस की हत्या अवैध संबंधों के चलते गला रेतकर की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। - अमृत जैन, एसपी देहात व प्रभारी एसपी सिटी