फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of woman found at home

रघुवीरपुरी में घर में मिला विवाहिता का शव, पति सहित छह पर मुकदमा

Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found at home
रघुवीर पूरी के बगीची वाली गली बीना कुमारी की मौत के बाद विलाफ करती महिलाएं । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीरपुरी में एक विवाहिता का शव उसकी ससुराल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति सहित छह ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पोस्टमार्टम में फांसी के फंदे पर लटकने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बीना वर्मा पुत्री संतोष कुमार निवासी रतनपुर, नरौर, बुलंदशहर की शादी 14 माह पहले रघुवीरपुरी के प्राइवेट बैंककर्मी शिवप्रसाद के साथ हुआ था। बीना के भाई विमल ने बताया कि बहन की ससुराल वालों ने उसे सुबह फोन कर बताया कि बीना ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचकर देखा तो बीना घर के भीतर एक कमरे में अचेत हालत में पड़ी थी। तत्काल पुलिस बुला ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी सास और पति द्वारा पिटाई की जाने लगी।
विज्ञापन

चार माह पहले बहन को बेटा हुआ तो भी दो लाख रुपये दहेज में मांगे गए। आरोप है कि बहन की ससुराल वालों ने ही उसे मौत के घाट उतारा है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर, सास, देवर और ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतका के चार माह के बालक को भी मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed