{"_id":"660a0068d673ad755b05d2b4","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-the-house-wife-expressed-fear-of-murder-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-360379-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में ही मिली लापता युवक की लाश, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में ही मिली लापता युवक की लाश, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 01 Apr 2024 06:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:01 AM IST
सार
पत्नी ने बताया कि 12 मार्च को बाइक लाने की कहकर पति गांव भूतपुरा आया था। होली के बाद लौटने की बात कहकर रुक गया। 21 मार्च को पहली होली होने के चलते पत्नी भी मायके चली गई। गांव वालों के मुताबिक कई दिनों से घर से दुर्गंध उठ रही थी, 31 मार्च को घर के कमरे में देखा तो युवक का शव मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव भूतपुरा में होली के पहले से लापता हुए युवक का शव अपने ही घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर मायके से आई पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
साधू-आश्रम क्षेत्र के गांव भूतपुरा निवासी सत्यपाल के दो बेटों में छोटा विशाल रेवाड़ी हरियाणा में रहकर नौकरी करता था। छह माह पहले ही विशाल का विवाह रामघाट के थाना बेलौन अंतरगत गांव विजय नगरिया की मधु पुत्री हरीसिंह के साथ हुआ। विवाह के बाद परिवार में कलह रहने पर विशाल एक जनवरी को पत्नी को अपने साथ रेवाड़ी चला गया था।
विज्ञापन
पत्नी मधु ने बताया कि 12 मार्च को बाइक लाने की कहकर विशाल गांव भूतपुरा आया था। होली के बाद लौटने की बात कहकर रुक गया। 21 मार्च को पहली होली होने के चलते मधु भी मायके चली गई। गांव वालों के मुताबिक कई दिनों से सत्यपाल के घर से दुर्गंध उठ रही थी, 31 मार्च को घर के कमरे में देखा तो विशाल का शव मिला।
विज्ञापन
19 मार्च को पत्नी से हुई थी फोन पर बात
पत्नी मधु के मुताबिक पति से रोजाना फोन पर बात होती थी, 19 मार्च की रात को पति से आखिरी बार बात हुई, इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ था। मुध का आरोप है कि 12 दिन से पति लापता होने की सूचना ना तो थाने में दी गई ना ही उसे बताया गया। 31 मार्च को पड़ोस के लोगों से जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोगों के साथ मधु थाने पहुंची। एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि शव सत्यपाल के पुराने मकान में मिला है। परिवार गांव के नए मकान में रहता है। परिवारीजन पुराने मकान की दूसरी मंजिल पर रात को सोने के लिए आते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल पाएगा, उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।