फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of married woman found hanging in her in-laws house

Aligarh News: ससुराल में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 16 Jun 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in her in-laws house
बृहस्पतिवार को गांव सुमेरा में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, हालांकि शाम तक थाने में तहरीर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन




सुमेरा निवासी रोहित पुत्र ओमप्रकाश की शादी तीन वर्ष पहले सुशीला पुत्री महेंद्र निवासी सरकोरिया थाना गोंडा के साथ हुई थी।रोहित अलीगढ़ में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह काम पर चले गए थे। परिवार वाले खेतों में धान की रोपाई करने गए थे। घर पर रोहित की दादी शांती और पत्नी 25 वर्षीय सुशीला ही थी।
विज्ञापन





दोपहर के समय खेतों से लौटे परिवार के सदस्यों ने सुशीला को आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला तो उसके कमरे में खिड़की से झांककर देखा। कमरे के अंदर फंदे पर उसका शव लटक रहा था। यह देखते ही उनकी चीख निकल गई। इस पर पड़ोसी भी दौड़कर पहुंचे। पुलिस के साथ ही मृतका के मायके में खबर दी गई तो एसओ अवधेश कुमार और मृतका का भाई सुरेंद्र कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों ने ही फंदे पर लटकाकर उनकी बहन की हत्या की है। एसओ अवधेश कुमार के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed