फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of AMU student found in rented room

AMU: बिना पोस्टमार्टम के शव ले गए परिजन, एएमयू छात्र की किराये के कमरे में मिली थी लाश

Tue, 30 Jan 2024 01:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 01:38 AM IST
सार

बारामूला खुशालपुरा चीनड निवासी अल्ताफ हुसैन मगलू का पुत्र अदनान अल्ताफ मगलू एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह सुलेमान हॉल के सामने शाहबाग में एक मकान में किराये पर रह रहा था। 28 जनवरी दोपहर करीब ग्यारह बजे तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मकान स्वामी ने उसके पिता को फोन पर सूचना दी। पिता ने यहां रहने वाले अपने परिचित पीएचडी छात्र को किराये के कमरे पर भेजा। जहां देखा तो अदनान कमरे के अंदर बेसुध अवस्था में पड़ा था।

विज्ञापन
Dead body of AMU student found in rented room
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बारहवीं छात्र की मौत की खबर पर यहां पहुंचे परिजन रात में ही शव साथ ले गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने तक से इंकार कर दिया और न किसी तरह की शिकायत दर्ज कराई। माना गया है कि ठंड के चलते या किसी अन्य वजह से छात्र की मौत हुई है।

विज्ञापन


बारामूला खुशालपुरा चीनड निवासी अल्ताफ हुसैन मगलू का पुत्र अदनान अल्ताफ मगलू एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र था। कक्षा 11वीं तक वह हॉस्टल में रहता था। 11वीं में नंबर कम आने पर नियमानुसार उसका हॉस्टल आवंटन निरस्त हो गया। इसके बाद से वह सुलेमान हॉल के सामने शाहबाग में एक मकान में किराये पर रह रहा था। 
विज्ञापन


28 जनवरी दोपहर करीब ग्यारह बजे तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मकान स्वामी ने उसके पिता को फोन पर सूचना दी। पिता ने यहां रहने वाले अपने परिचित पीएचडी छात्र को किराये के कमरे पर भेजा। जहां देखा तो अदनान कमरे के अंदर बेसुध अवस्था में पड़ा था। उसे तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दोपहर करीब सवा बारह बजे उसे मृत बताया गया। डॉक्टरों ने कहा कि करीब छह से सात घंटे पहले इसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी पर प्रॉक्टर टीम ने शव सुरक्षित रखवाकर परिवार के आने का इंतजार किया। देर रात पिता व चाचा सहित कुछ अन्य परिजन यहां पहुंच गए। प्रॉक्टर कार्यालय के अनुसार परिवार ने किसी तरह की कार्रवाई, शिकायत या पोस्टमार्टम कराने तक से इंकार कर दिया। जानकारी पर यह भी उजागर हुआ कि 22 जनवरी को ही छात्र घर से यहां आया था। उसकी मौत को लेकर ठंड में ही किसी वजह से मौत होना मानकर परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed