फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a youth found on railway track, murder suspected

Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 27 Nov 2024 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 01:52 AM IST
सार

परिजनों ने अनुसार योगेश का कोई अंग नहीं कटा है। सिर व एक हाथ में गंभीर चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि योगेश गांव से रात में 14 किलोमीटर दूर कैसे आ गया? परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway track, murder suspected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडौस के गांव नगला पदम के एक युवक का शव मंगलवार की सुबह दौरऊ व नूरपुर रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


नगला पदम के मजरा नगला बादाम निवासी योगेश कुमार (22) पुत्र चंद्रपाल सिंह शादी-पार्टियों में डीजे बजाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर रात वह गांव नगला पदम की एक शादी में डीजे बजाकर अपनी गाड़ी से लौटा, लेकिन घर के अंदर नहीं गया। योगेश गाड़ी में ही सो गया। सुबह परिजनों ने देखा कि योगेश गाड़ी में नहीं है। उसका मोबाइल और रुपये गाड़ी में रखे मिले। सुबह करीब 6 बजे रेलवे फाटक से ट्रैक पर शव मिलने की पुलिस को सूचना मिली। इसकी जानकारी योगेश के परिजनों को हुई तो वह थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने शव की पहचान योगेश के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अनुसार योगेश का कोई अंग नहीं कटा है। सिर व एक हाथ में गंभीर चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि योगेश गांव से रात में 14 किलोमीटर दूर कैसे आ गया? परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल हरिभान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed