{"_id":"69309fcd9eebc5661005edab","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-aligarh-news-c-56-1-sali1016-141202-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Thu, 04 Dec 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जारऊ में मंगलवार की देर रात सोनू (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव में एक पेड़ पर लटका मिला।
गांव जारऊ निवासी करीब सोनू पुत्र ओमप्रकाश ग्राम मीतई के निकट एक भट्ठे पर काम करते थे। मंगलवार की शाम वह अपने घर आए थे, लेकिन वह घर से कहीं चले गए। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर, कुछ ग्रामीणों ने जब गांव वमान जाने वाले रास्ते पर रजबहा के किनारे लगे पापरी के पेड़ से एक शव लटका देखा तो मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाया। ग्रामीणों ने शव की पहचान सोनू के रूप में की। कोतवाली निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।