फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a young man found lying near a kiosk

Aligarh: शराब के ठेके के पास एक युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 15 Oct 2024 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

थाना देहलीगेट क्षेत्र के मौलवी नगला निवासी 30 वर्षीय बंटी पुत्र गंगाराम मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे बंटी घर से सीने में जलन होने की बात बताकर दवा लेने गया था। इसके बाद घर वापस घर नहीं आया। रात भर उसे परिजन तलाशते रहे। इ

विज्ञापन
Dead body of a young man found lying near a kiosk
मृतक बंटी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के खैर बाईपास पर रोरावर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के पास एक युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक मजदूरी करता था और 14 अक्टूबर की शाम से घर से लापता था। परिवार वालों का कहना है कि वह दवाई लेने जाने को कहकर घर से निकला था। घर वालों ने किसी से रंजिश की बात से भी इंकार किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन


थाना देहलीगेट क्षेत्र के मौलवी नगला निवासी 30 वर्षीय बंटी पुत्र गंगाराम मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे बंटी घर से सीने में जलन होने की बात बताकर दवा लेने गया था। इसके बाद घर वापस घर नहीं आया। रात भर उसे परिजन तलाशते रहे। इसी बीच 15 अक्टूबर सुबह खैर बाईपास रोड स्थित गगन स्कूल के पास शराब के ठेके के करीबी खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जिस पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक के सिर पर ईंट से जोरदार प्रहार किया गया है। सूचना पर सीओ प्रथम अभय पांडे, थाना प्रभारी रोरावर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि घटनास्थल पर शव की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


उधर, बंटी की तलाश में जुटे परिजन थाने पहुंचे, जहां उन्हें युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। जिस पर परिजन शाम को पोस्टमार्टम हाउस आए। जहां उन्होंने फोटो व कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त बंटी के रूप में कर ली। परिजन हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। वे किसी भी तरह की रंजिश होने से भी इंकार कर रहे हैं। घटना के बाद पत्नी लता व दो बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
पुलिस शराब ठेका, स्कूल व उसके आस-पास के इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या के मामले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। 

युवक की ईंट से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। परिजन किसी प्रकार की रंजिश से साफ इंकार कर रहे हैं। पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।  -अभय पांडेय, सीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed