{"_id":"5cd9cbe0bdec2207177156cd","slug":"dead-body-of-a-pregnant-woman-found-in-the-house-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मकान में मिला गर्भवती महिला का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मकान में मिला गर्भवती महिला का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
Tue, 14 May 2019 01:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महानगर के क्वार्सी इलाके की किशनपुर कालोनी के एक मकान में सोमवार को छह माह की गर्भवती महिला का शव मिला। महिला बुलंदशहर की रहने वाली थी, पति संग आठ दिन पहले ही किराए के मकान में यहां रहने आई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर मौखिक तौर पर उसका इलाज न कराने और विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। इधर, महिला के पति सहित अन्य ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
किरन देवी (23) पुत्री स्व. केसराज निवासी मुरादपुर बुलंदशहर की शादी ढाई साल पहले बुलंदशहर के छतारी इलाके के बेरम नगर निवासी उदित कुमार के साथ हुई थी। मृतका के भाई कपिल के अनुसार सोमवार की सुबह बहन का शव कमरे में पड़ा देख बराबर के कमरे में रहने वाले किराएदार ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने हमें सूचना दी। कपिल के अनुसार किरन छह माह के गर्भ से थी। उसके शरीर में खून की कमी और गुर्दे में तकलीफ थी।
विज्ञापन
उदित इलाज कराने की बात कहकर आठ दिन पहले उसे किशनपुर में लेकर रहने लगा था। यहां उदित की भाभी और बड़ा भाई दूसरे मकान में पहले से किराए पर रह रहे थे। कपिल के अनुसार उदित उसके इलाज के खर्च को लेकर ताने देता था। जब वह किरन को किशनपुर लेकर आया तो मां मिथलेश भी यहां आ गई। तीस हजार रुपये इलाज पर खर्च कर दिए। दो दिन पहले ही वह घर लौटी थीं। आरोप है कि रविवार की रात को किरन की जेठानी जो कि उससे बात भी नहीं करती थी। उसने किरन को जबरन खाना खिलाया। खाने के बाद किरन की मौत हुई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुरालियों ने मौखिक तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति, जेठ और जेठानी फरार हैं।
विज्ञापन