फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a man from Aligarh found in a closed house in Mathura

Aligarh: मथुरा के बंद मकान में मिला अलीगढ़ के व्यक्ति का शव, फंदे पर लटक कर दी जान

Mon, 16 Oct 2023 12:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 12:46 AM IST
सार

मकान का गेट तोड़ अंदर घुसी तो शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जो कि करीब 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हुआ। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है, मगर आत्महत्या के क्या कारण रहे, इसको लेकर कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।

विज्ञापन
Dead body of a man from Aligarh found in a closed house in Mathura
आत्महत्या - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चूना कंकड में 15 अक्तूबर की सुबह बंद मकान में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। यहां नाना के मकान में रहता था। काफी समय पहले तांत्रिक क्रियाकलापों में लिप्त था। वर्तमान में मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय के अनुसार चौकी बंगालीघाट के अंतर्गत चूना कंकड़ होली गली में रहने वाला 45 वर्षीय बालकृष्ण वार्ष्णेय उर्फ बालों पुत्र कल्याण दास मूलरूप से अलीगढ़ की बैंक काॅलोनी का रहने वाला था। वह मथुरा में नाना के मकान में आकर रहने लगा था। नाना-नानी की मौत हो चुकी है। उसके चार मामा हैं, जो कि अलग रहते हैं। रविवार को आस पड़ोस के लोगों ने मकान से बहुत अधिक बदबू आने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


मकान का गेट तोड़ अंदर घुसी तो शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जो कि करीब 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हुआ। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है, मगर आत्महत्या के क्या कारण रहे, इसको लेकर कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने एलएलबी भी की थी। पुलिस मकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे यह स्पष्ट होगा कि मकान कितने दिन से बंद था। घर में आखिरी बार कौन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed