फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dead body not reached at victim grandmother home

दिन भर इंतजार... शव नहीं पहुंचा नानी के द्वार

Tue, 02 Mar 2021 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
dead body not reached at victim grandmother home
अकराबाद कांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस से किशोरी का शव घर पहुंचने पर घरों से देखती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रह रही अनुसूचित जाति की किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश के दौरान हत्या के बाद से गांव में गम और दहशत का माहौल है। सोमवार को दिन भर घरों में चूल्हे नहीं जले। दिन भर किशोरी की नानी के घर महिलाओं का करुण क्रंदन होता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान शव का इंतजार हुआ, मगर नहीं पहुंचा। इस पर नाराजगी भी जताई गई। वहीं, खेतों में महिलाओं के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान सियासी व पुलिस की आवाजाही के बीच गांव का सन्नाटा टूटता दिख रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हुई घटना के बाद से गांव की महिलाओं में गम व दहशत का माहौल है। आलम यह रहा कि सोमवार को दिन में खेतों पर चारा लेने गईं महिलाओं को अकेले नहीं जाने दिया गया। घर के पुरुष सदस्यों के साथ ही महिलाओं को खेतों पर भेजा गया। इस दौरान दिन में घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम महिलाएं नानी के घर किशोरी की छोटी नानी के पास बैठी रहीं और बीच-बीच में करुण क्रंदन सुनाई देता रहा। दोपहर में यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और कार्रवाई कराने की बात कही। यहां लोगों ने उनके सामने आक्रोश जताकर आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग रखी। इस पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व तक आवाज पहुंचाएंगे।

इस दौरान गांव में तीन सीओ व कई थानों का फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा। इधर, दोपहर में धनीपुर के ब्लाक प्रमुख पति तेजवीर सिंह के नेतृत्व में सपाई थाना अकराबाद पहुंचे। जहां हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed