फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dead body found hang on tree, murder alleged

पेड़ पर रस्सी से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 11 Dec 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
dead body found hang on tree, murder alleged
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना क्षेत्र में बरौठा गांव के समीप बाग में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटकता देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ देर में ही शव की शिनाख्त गांव के आशिक अली के रूप में हुई। मृतक की पत्नी की ओर से पुत्रवधू और उसके परिवार वालों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बरौठा निवासी आशिक अली (55) का शव पेड़ पर लटका होने की खबर पर बाग में भीड़ जुट गई। परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कारक कर दिया गया। इसके बाद मृतक की पत्नी अंशूरा की ओर से पुत्रवधू के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आरोपी तड़के पहर उनके घर आए और पति को बुलाकर ले गए। आरोपियों ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर उनके पति को लटकाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दहेज के लिए पुत्रवधू के उत्पीड़न की दर्ज हुई रिपोर्ट
आशिक अली के दो बेटे इरफान, गुलफान तथा चार बेटियां हैं। दोनों बेटों का निकाह 13 जुलाई 2016 में जेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला शरीफ निवासी जलाल खां की बेटियों के साथ हुआ था। 30 नवंबर को मृतक के समधी जलाल खां ने हरदुआगंज थाने में बेटियों को दहेज के लिए सताने तथा बड़ी बेटी तबस्सुम का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed