{"_id":"60eaa2966431631e9834b4a6","slug":"dead-bodies-of-woman-and-young-man-found-hanging-from-noose-sensation-created-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही साड़ी से बने फंदे पर लटके मिले दोनों के शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही साड़ी से बने फंदे पर लटके मिले दोनों के शव
Sun, 11 Jul 2021 01:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:19 PM IST
सार
मृतक रवि कुमार की शादी 24 जून को ही गांव मीरगढ़ी से हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विमलेश देवी रवि के बड़े भाई मानपाल की पत्नी कमलेश देवी की बड़ी बहन थी।
विज्ञापन
अलीगढ़: प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के अतरौली के मोहल्ला सरायवली में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पुलिस को एक ही साड़ी से बने फंदे पर लटके मिले। शवों से बदबू आने पर लोगों को जानकारी हुई। बंद मकान में करीब तीन दिन पहले दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अतरौली के मोहल्ला सरायवली में सुशीला देवी पत्नी स्व रमेश चंद का मकान बंद पड़ा है। वह खुद अपने बेटे के साथ तहसील के निकट बने अपने दूसरे मकान में रहती हैं। तीन दिन पहले एक महिला और युवक किराए पर रहने के लिए घर तलाशते हुए उनके पास पहुंचे। सुशीला देवी ने ऊपर की मंजिल का कमरा उन्हें रहने के लिए किराए पर दे दिया। लेकिन उस दिन से दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
रविवार सुबह मकान से दुर्गंध उठने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों के शव एक ही साड़ी से बने फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए तो युवक की शिनाख्त रवि पुत्र बहोरी सिंह निवासी बसईं थाना अतरौली और महिला की शिनाख्त विमलेश देवी पत्नी शीशपाल निवासी परौरा थाना बरला के रूप में हुई। दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ सुदेश गुप्ता व कोतवाल संजय कुमार जायसवाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
24 जून को हुई थी रवि की शादी
मृतक रवि कुमार की शादी 24 जून को ही गांव मीरगढ़ी से हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विमलेश देवी रवि के बड़े भाई मानपाल की पत्नी कमलेश देवी की बड़ी बहन थी। रिश्ते में साली होने के चलते रवि और विमलेश का मिलना जुलना शुरू हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी हो गए थे। रवि मानेसर में बाइक के पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। दोनों के बीच फोन पर काफी बात होती थी। मोबाइल में मिले मैसेज को देखकर कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था।
ससुर की मौत पर ससुराल आई थी विमलेश
विमलेश देवी के पति शिशपाल बुलंदशहर में पत्थर लगाने का कार्य करते हैं। विमलेश और शीशपाल बुलंदशहर में ही रहते थे। 15 दिन पहले शिशपाल के पिता रामनिवास का गांव परौरा में निधन हो गया था। इसके चलते शिशपाल व विमलेश गांव में ही रह रहे थे। इसी बीच तीन दिन पहले विमलेश अचानक गायब हो गई। शीशपाल ने बरला थाने में जाकर पुलिस से शिकायत भी की। विमलेश की शिशपाल तलाश कर ही रहा था कि अचानक विमलेश और रवि की आत्महत्या की सूचना मिली। विमलेश और शिशपाल पर छह साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि विमलेश पहले भी एक दो बार रवि के साथ जा चुकी है। हालांकि बाद में खुद ही घर लौट आई थी।
महिला और युवक द्वारा किराए के घर में आत्महत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।- सुदेश गुप्ता, सीओ