फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daughter killed for false pride

Aligarh: झूठी शान के लिए बेटी को मौत के घाट उतारा, आत्महत्या बता रात में ही आनन-फानन कर दिया अंतिम संस्कार

Sat, 25 Jul 2026 10:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 10:00 PM IST
सार

हर्षित वार्ष्णेय एसएसपी से मिलने पहुंच गया। उसने बताया कि हिमांशी से उसके स्कूल के समय से प्रेम संबंध थे। हिमांशी का परिवार इन संबंधों का विरोध करता था। परिजनों के उत्पीड़न से तंग आकर हिमांशी उसकी दुकान पर आ गई थी। तब पीछे से आए उसके भाइयों ने वहां आकर उसे पीटा। परिजन उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
Daughter killed for false pride
हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गोंडा के गांव बसौली में विधि छात्रा हिमांशी (20) को परिवार ने झूठी शान की खातिर बृहस्पतिवार रात मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आत्महत्या करार देकर आनन-फानन रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह खबर लगने पर प्रेमी ने एसएसपी के पास पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मां-भाइयों सहित पांच परिजनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पिता की तलाश जारी है।

विज्ञापन


प्रेमी की शिकायत पर एसएसपी ने भी घटनास्थल देखा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ इगलास कमलेश कुमार के अनुसार गांव बसौली के पूर्व प्रधान चौधरी कुलदीप सिंह के छोटे भाई अवधेश सिंह गोंडा ब्लॉक में ही पंचायत सचिव हैं। उनके चार बच्चों में दूसरे नंबर की हिमांशी लॉ द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार देर शाम आठ बजे के बाद अचानक से उसकी मौत का शोर मचा। परिवार ने उसे आत्महत्या करार देकर बिना पुलिस को खबर दिए साढ़े दस बजे रात में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इधर, मूल रूप से कस्बा गोंडा दरबर हाल सुमित सरोवर रामघाट रोड क्वार्सी का हर्षित वार्ष्णेय शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सीधे एसएसपी से मिलने पहुंच गया। उसने एसएसपी को बताया कि वह कस्बा गोंडा में मेडिकल स्टोर चलाता है। हिमांशी से उसके स्कूल के समय से प्रेम संबंध थे। हिमांशी का परिवार इन संबंधों का विरोध करता था। 15 मार्च को परिजनों के उत्पीड़न से तंग आकर हिमांशी उसकी दुकान पर आ गई थी। तब पीछे से आए उसके भाइयों ने वहां आकर उसे पीटा, जिसके सीसीटीवी साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजन उसे अपने साथ ले गए। मामला गोंडा थाने तक गया। जहां परिजन लिखित राजीनामा कर हिमांशी को अपने साथ ले गए थे। उसने कई बार बताया कि परिजन उस पर प्रेम संबंध तोड़ने का दबाव बनाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। हर्षित ने आरोप लगाया कि इसी क्रम में रात हिमांशी के परिजनों ने उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अब उसे भी अपनी जान का खतरा है।


एसएसपी ने हर्षित को सीधे गोंडा थाने भेजा और थाना पुलिस को घटना स्थल पर भेजा। उसके बाद खुद फॉरेंसिक टीम व सीओ इगलास को लेकर घटनास्थल गए। जहां गांव के बाहर रात में जली हुई चिता मिली। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए हड्डियां संकलित की हैं और घर से भी साक्ष्य जुटाए हैं। हर्षित की तहरीर पर हिमांशी संग मारपीट, फिर उसकी हत्या, साक्ष्य मिटाने संबंधी धाराओं में परिजनों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ के अनुसार दो सगे भाई, मां, दो मामा आदि हिरासत में हैं। पिता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed