फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daughter in law ran away with jewelery and cash after two months of marriage in Aligarh

UP: शादी के दो महीने बाद दुल्हान की करतूत से उड़े पति के होश, एक के बाद एक मिले चार झटके...किसी को न हुआ यकीन

Wed, 13 Sep 2023 06:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Sep 2023 06:51 PM IST
सार

Aligarh Crime News: ससुरालियों ने उसकी तहकीकात करवाई तो जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पति ही नहीं घर का हर शख्स दंग रह गया। पीड़ित ने दुल्हन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। 

विज्ञापन
Daughter in law ran away with jewelery and cash after two months of marriage in Aligarh
शादी के बाद दुल्हन की करतूत से दंग ससुराली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र के गांव घाघोली में नवविवाहित दुल्हन की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां शादी के दो महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के आभूषण कपड़े व नगदी लेकर फरार हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने उसकी तहकीकात करवाई तो जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पति ही नहीं घर का हर शख्स दंग रह गया। पीड़ित ने दुल्हन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। 

विज्ञापन

पीड़ित ससुर रविंद्र ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके बेटे पुष्पेंद्र की शादी 16 मई 2023 को नेहा पुत्री रमेश हाल निवासी गली नंबर-1 खजूरी नार्थ ईस्ट दिल्ली मूल निवासी ग्राम जलालपुर थाना हाजा के साथ बिना दान दहेज के हुई थी। शादी राजेश देवी पत्नी स्वर्गीय महिपाल निवासी भोकरा थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर ने कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के दो माह में ही 16 जुलाई को दुल्हन नेहा 10 ग्राम सोने ग्राम चांदी के आभूषण 53600 रुपये और कपड़ों को लेकर घर से गायब हो गई। जब फोन किया तो झूठा दहेज का मुकदमा लगवाने की धमकी देने लगी। जब ससुराली (शादी कराने वाले) राजेश देवी पत्नी और बेटे रणवीर उर्फ आदि से पंचायत द्वारा बात की तो 800000 रुपये की मांग करने लगे। जब इन लोगों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि नेहा की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

एक के बाद एक मिले चार झटके
ससुर रविंद्र के मुताबिक, पहला झटका ये मिला कि बहू की पहली शादी सन 2009 में अमित निवासी गांव दयालपुर बल्लभगढ़ से हुई, इसमें समझौता के 400000 रुपये लिए गए। दूसरे ये कि दूसरी शादी शक्ति पुत्र काशीराम निवासी गांव घितोरा थाना खेकड़ा, जिला बागपत हुई। तीसरा झटका ये मिला कि इससे एक बेटी भी है। वहीं चौथा झटका ये मिला कि उसका दूसरा पति शक्ति जिंदा है।

इसके बाद इन बातों को छिपाकर उनके बेटे के साथ छल से अपने सहयोगी व परिवारीजन से मिलकर नेहा ने शादी की। ससुर रविंद्र का आरोप है कि ये लोग गिरोह बनाकर पैसे हड़प लेते हैं। आरोपी इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के लिए धमका रहे हैं। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नेहा, राजेश देवी, विक्रम, रणवीर उर्फ पाली रमेश व ममता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed