{"_id":"6283bbc942844744d54235a8","slug":"daughter-in-law-beats-elderly-mother-in-law-and-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को पीटा, बचाने आई ननद के साथ भी की मारपीट, जानिए पीड़िता ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को पीटा, बचाने आई ननद के साथ भी की मारपीट, जानिए पीड़िता ने क्या कहा?
Tue, 17 May 2022 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 17 May 2022 08:44 PM IST
सार
पिटाई का आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम इलाके की एक बुजुर्ग महिला को उसकी बहू द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित सास ने मंगलवार को इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि भाभी से मां को बचाने के दौरान महिला ने अपनी ननद को भी पिटा। पिटाई का आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बन्नादेवी पुलिस ने आरोपी बहू पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित सास राजकुमारी ने बताया कि दो साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। तभी से बहू हंगामा कर आए दिन मारपीट करती है। थाने में सुनवाई नहीं हो रही है। आलम यह है कि बूह के डर के कारण वह अपना पुश्तैनी मकान छोड़ किराए के मकान में रह रही है। मंगलवार को भी वह अपनी बेटी संग मकान में गई थी, तभी बहू ने दोनों के साथ मारपीट की। बन्नादेवी इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन