{"_id":"5c57259abdec2227203737d1","slug":"dasna-shiv-shakti-dham-support-to-hindu-mahasabha-secretary-dr-pooja-shakun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. पूजा के बचाव में सामने आए संन्यासी, गिरफ्तारी हुई तो करेंगे अनशन: नरसिंहानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. पूजा के बचाव में सामने आए संन्यासी, गिरफ्तारी हुई तो करेंगे अनशन: नरसिंहानंद
Sun, 03 Feb 2019 11:02 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
डॉ. पूजा शकुन पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय के बचाव में शिव शक्ति धाम डासना के संन्यासी सामने आए हैं। अलीगढ़ महासभा कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नरसिंहानंद सरस्वती ने पत्रकारों से कहा कि डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने कोई भी गलत कार्य नहीं किया और शिव शक्ति धाम डासना के सभी संन्यासी उनके साथ हैं।
यदि पूजा शकुन को गिरफ्तार किया जाता है तो शिव शक्ति धाम डासना के सन्यासी इसके विरोध में उनके छूटने तक अनशन करेंगे। उन्होंने नाथूराम गोडसे की जमकर प्रशंसा की।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मां सीता के अपहरण के दोषी रावण का पुतला हर साल जलाया जा सकता है तो करोड़ों हिंदू महिलाओं की दुर्गति के जिम्मेदार महात्मा गांधी को क्यों क्षमा किया जाए।
विज्ञापन
शिव शक्ति धाम डासना की महंत और हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष मां चेतनानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारतवर्ष की सभी समस्याओं की जड़ में गांधी का हिंदू विरोधी और मुस्लिमपरस्त चिंतन था।

राजनीति कुछ भी कहे पर स्वाभिमानी हिंदू कभी भी गांधी को क्षमा नहीं कर सकते और न ही अमर बलिदानी नाथूराम गोडसे को भुला सकते हैं। बाबा परमेंद्र आर्य, जितेंद्रानंद सरस्वती, कृष्णांनद सरस्वती, रामस्वरूपानंद सरस्वती, सत्यदेवानंद सरस्वती, रविंद्रानंद सरस्वती, स्वामी रुद्रानंद सरस्वती, धर्मस्वरूपानंद सरस्वती आदि ने डॉ. पूजा पर कार्रवाई का विरोध किया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों डॉ. पूजा शकुन ने महात्मा गांधी के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से गोली मारकर गोडसे का गुणगान किया था।
एफआईआर वापस लेने की मांग
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर डॉ. पूजा शकुन पांडेय पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा का कहना है कि हिंदू महासभा का नाम बता कर एक एफआईआर डॉ. पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ की गई है।
उन्होंने कहा कि डॉ. पूजा शकुन पांडेय ही वास्तविक पदाधिकारी हैं और उनके खिलाफ जो एफआईआर आशीष नाम के व्यक्ति ने की है, वह फर्जी हैं। उन्होंने अपने दावे के पक्ष में कुछ दस्तावेज भी पेश किये हैं।

पूजा के घर पुलिस का पहरा, तलाश जारी
मुकदमे में नामजद आरोपी पूजा शकुन पांडेय के घर पुलिस ने रविवार सुबह से ही पहरा लगा दिया। पुलिस को खबर लगी कि उनके घर कुछ पदाधिकारी आ रहे हैं और प्रेसवार्ता होगी तो इसे लेकर पुलिस के मन में अंदेशा पैदा हुआ कि कहीं पूजा शकुन यहां तो नहीं होंगी। इस अंदेशे पर पुलिस ने सुबह से ही पहरा लगा दिया। मगर दिन भर की निगरानी के बाद कोई नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।