फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dance teacher shot in aligarh

स्वर्ण जयंती नगर में दिनदहाड़े डांस टीचर की हत्या

Tue, 07 Jul 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dance teacher shot in aligarh
क्वार्सी थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी स्वर्ण जयंती नगर में शिवालिक गंगा अपार्टमेंट के सामने सोमवार को दिनदहाड़े एक डांस टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डांस टीचर अपनी प्रेमिका के दबाव डालने पर उससे मिलने वहां आया था। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में तीन हमलावर कैद हुए हैं। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती छानबीन और परिवार के आरोपों के मुताबिक मामला लव ट्राई एंगल का निकलकर सामने आया है।
विज्ञापन

महावीर उर्फ माही (24) पुत्र शंकर लाल निवासी नगल डालचंद, क्वार्सी पेशे से डांस टीचर था। पहले वह मुंबई में डांस क्लास चलाता था। कुछ साल पहले अलीगढ़ लौटा और यहां रामघाट रोड पर डांस क्लास चलाने लगा। यहां उससे नौरंगाबाद इलाके की रहने वाली युवती डांस सीखने आने लगी। दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग हो गया। पिता शंकर लाल के मुताबिक वाकया सुबह 11. 45 बजे का है। मिली जानकारी के मुताबिक बेटा डांस क्लास से घर की ओर लौट रहा था। तभी उसकी प्रेमिका का फोन आया। मना करने पर उसने दबाव डाला। इस पर वह उससे मिलने वह स्वर्ण जयंती नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में गया था। वहां से मुलाकात के कुछ देर बाद वह 100 फुटा रोड पर शिवगंगा अपार्टमेंट के पास से निकल रहा था। तभी उक्त युवती का एक अन्य प्रेमी विनय कटियार उर्फ बिन्नी पुत्र नरोत्तम दास निवासी नगला मानसिंह, गांधी पार्क अपने दो साथियों संग आ धमका।
विज्ञापन

विनय से अब युवती की शादी तय हो चुकी है। उसने बेटे के साथ मारपीट की और फिर गोली मार दी। गोली बेटे के पेट में जा लगी। इधर, दिनदहाड़े पॉश कालोनी में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो माही खून में लथपथ पड़ा था। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कालेज भेजा, वहां डाक्टरों नेे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। इंस्पेक्टर थाना क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक मृतक के भाई गजेंद्र सिंह बघेल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विनय कटियार व उसके दो अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश को दबिश जारी है। युवती से भी पूछताछ की जा रही है। मामला लव ट्राई एंगल का निकलकर सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed