{"_id":"65e36f89862a62d0ff0f6ed5","slug":"damage-to-wheat-mustard-and-potatoes-due-to-unseasonal-rains-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100554-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों और आलू को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों और आलू को नुकसान
Sat, 02 Mar 2024 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:57 PM IST
सार
गेहूं की फसल तेज हवा के झोंके झेल नहीं पाई। गेहूं की बालियों में दाना भी मजबूती पकड़ने लगा था। बारिश और तेज हवा ने सैकड़ों बीघे में गेहूं की फसल को खेत में गिरा दिया। बारिश और तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है।
विज्ञापन
खेत में गिरी फसल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
1 मार्च की शाम से रुक-कर हो रही बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। बारिश के साथ तेज हवा के झोकों से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। इससे गेहूं का दाना हलका होने के साथ ही जमीन पर गिरेगा, जिससे पैदावार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
दादों संवाददाता के अनुसार गेहूं की फसल तेज हवा के झोंके झेल नहीं पाई। गेहूं की बालियों में दाना भी मजबूती पकड़ने लगा था। बारिश और तेज हवा ने सैकड़ों बीघे में गेहूं की फसल को खेत में गिरा दिया। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा। खेतों में पानी भरने से खेतों में खुदे पड़े आलू को भी नुकसान हो सकता है। गोवला निवासी अजय कुमार ने बताया शुक्रवार की रात हुई बारिश से 20 बीघे गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई। दादों निवासी निर्दोष यादव ने बताया कि करीब 55 बीघे खेत में गेहूं की फसल बोई थी जो बारिश और तेज हवा से खेतों में ही बिछ गई है।
विज्ञापन
चंडौस संवाददाता के अनुसार बारिश और तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है। गांव अमृतपुर, ओगीपुर, नूरपुर, भगवानपुर, जहराना आदि गांवों में नुकसान पहुंचा है। अमृतपुर निवासी किसान नेता डॉ. मानवेंद्र सिंह, बिल्लू ठाकुर ने अमृतपुर में हुए नुकसान की जानकारी हलका लेखपाल को दी। वकील प्रमोद चौहान, अमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन