फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dairy operator fined 22,000 for flushing dung into drains

Aligarh News: नालियों में गोबर बहाने पर डेयरी संचालक पर 22 हजार का जुर्माना

Sat, 12 Sep 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator fined 22,000 for flushing dung into drains
नगर निगम। - फोटो : samvad
नालियों में गोबर और गंदगी बहाने वाले डेयरी संचालक के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। रामघाट रोड स्थित विनय नगर में अभियान चलाकर डेयरी संचालक पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने विनय नगर में कार्रवाई की। टीम ने पाया कि डेयरी से निकलने वाला गोबर और गंदगी नालियों में बहाई जा रही है। निगम ने जुर्माना वसूलते हुए संचालक को दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नाले-नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर रोजाना जुर्माना लगेगा। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed