{"_id":"5ddc359b8ebc3e548730e25d","slug":"dabur-amala-duplicate-oil-manufacture-in-aligarh-aligarh-news-ali2197480146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बना रहा नकली डाबर आंवला तेल, फैक्टरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बना रहा नकली डाबर आंवला तेल, फैक्टरी सील
विज्ञापन
नगला तार स्थित फैक्टरी में पकड़ा गया डाबर आंवला का नकली तेल।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दरियागंज असरफ अली रोड से संचालित देश की नामचीन डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के हेयर ऑयल डाबर आंवला तेल के नाम पर नकली माल बनाने की फैक्टरी यहां सिविल लाइंस के सुदामापुरी नगला ताड़ के एक घर में चल रही थी। कंपनी सर्वेयर की सूचना पर सोमवार शाम पुलिस ने फैक्टरी पर छापेमारी की तो संचालक यहां से भागने में सफल रहा। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार व अधबना माल जब्त किया है। फैक्टरी को सील माल जब्त कर लिया गया है और फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के क्वालिटी सर्वेयर जीतू शर्मा निवासी नगला खैमा मांट मथुरा को सूचना मिल रही थी कि अलीगढ़ में कंपनी का नकली डाबर आंवला तेल तैयार हो रहा है। इस सूचना पर उन्होंने मुखबिरों के जरिये पहुंचने का प्रयास किया तो उन्होंने नगला ताड़ में स्थान चिह्नित कर लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी।
अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने के अतरौली गेट चौकी इंचार्ज उमेश चौधरी ने पुलिस बल के साथ सोमवार शाम नगला ताड़ में नरोत्तम पुत्र नौबत राम के घर में दबिश दी। वहां उस समय नरोत्तम मौजूद था। मगर पुलिस को देखते ही वह आंखों में धूल झोंककर चंपत हो गया। बाद में पुलिस टीम ने वहां देखा तो आंखें फटी की फटी रह गईं। यहां पुलिस ने डाबर आंवला तेल की 450 भरी शीशी, 380 खाली शीशी, 6000 रैपर के अलावा एक सील व पैकिंग मशीन बरामद की।
विज्ञापन
यह तैयार तेल कहीं से लाकर शीशियों में पैकिंग के बाद उस पर सील व मोहर लगाकर मार्केट में बेचा जा रहा था। इसमें नरोत्तम द्वारा छोटे मोटे दुकानदारों व सेल्समैनों की मदद ली जा रही थी। पुलिस टीम ने फैक्टरी सील करते हुए वहां से माल जब्त कर थाने भिजवा दिया है। साथ ही नकली माल की सैंपलिंग कर उसे जांच के लिए भिजवाया जा रहा है। एसएसआई योगेश गौतम के अनुसार प्रकरण में नरोत्तम के खिलाफ कापी राइट एक्ट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह माल नरोत्तम के पिता के नाम से है। उसके परिवार के सदस्य कहां हैं और कौन कौन शामिल है। यह जांच में देखा जाएगा।